31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: इस राज्य में बादल फटने जैसे हालात, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

IMD Weather Alert: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार देर रात से ही बारिश से ही लगातार जारी है। भारी बारिश की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में जमकर तबाही हुई है। कई क्षेत्रों में सड़कें अवरुद्ध हैं। अब इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 24 Jun 2023, 3:00 PM IST

इस राज्य में बादल फटने जैसे हालात, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

इस राज्य में बादल फटने जैसे हालात, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

IMD Weather Alert: हिमाचल प्रदेश में बीती रात से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। बिजली की गर्जना और इतनी तेज बारिश हो रही है कि मानो बादल फट गया है। हिमाचल के मंडी, चंबा, कसौली और कांगड़ा में इतनी बारिश हुई है कि कई सालों का रिकॉर्ड टूट गया। शिमला शहर, मंडी, चंबा और कसौली में 100 MM से ज्यादा बारिश हुई है। फिलहाल मौसम विभाग ने हिमाचल में अगले पांच दिन तक मौसम खराब बेहद ख़राब रहने का अनुमान लगाया है। 24 जून के बाद 25 औऱ 26 जून यानी अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट किया गया है। हिमाचल में मॉनसून की एंट्री बड़े खतरनाक अंदाज में हुई है। मौसम विज्ञान विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक सुरेन्द्र पॉल ने हिमाचल के मौसम के बारे में ये बताया।


कहां कितनी बारिश हुई

शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आज आंकड़े जारी किए हैं, जिसके अनुसार, मंडी के कटौला में 163 MM, चंबा के सिहुंता में 160 MM, सोलन के कसौली में 145 MM और कांगड़ा में 143 MM बारिश हुई है। इसके अलावा, शिमला शहर में 99.2 MM, शिमला जिले में 76 MM, मंडी के गोहर में 81, पंडोह में 74, सुंदरनगर में 70 MM और सिरमौर के पच्छाद में 65 MM पानी बरसा है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ साल में इतनी भारी बारिश नहीं हुई है।

इन जगहों पर हुआ भारी नुकसान

शिमला में बीती रात को हुई भारी बारिश के चलते, मंडी से कटौला हुए कुल्लू जाने वाला मार्ग मलबा आने के चलते लोगों का आना जाना बंद हो गया है। इसी तरह मंडी से आगे पंडोह में भूमि दरकने से चंडीगढ़ मनाली हाईवे का एक हिस्सा बंद हो गया था। मंडी के धर्मपुर में नदी उफान पर आ गई थी। इसी तरह शिमला में कई जगह पर नालों में पानी बढ़ने से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

भारी बारिश के कारण धर्मशाला में सभी विभागों को अगले 5 दिन तक अलर्ट पर रहने का आदेश जारी कर दिया गया है। कांगड़ा के डीएम और DDMA के डॉ. निपुल जिंदल ने आदेश जारी कर सभी विभागों को अगले 5 दिन तक हमेशा अलर्ट पर रहने का सुझाव दिया है। राज्य में अगले दो दिन भारी बारिश और फिर तीन दिन हल्की बारिश होने आसार हैं। ऐसे में हर तरह के हालातों से निपटने के लिए मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया गया है।

लोगों से एहतियात बरतने की अपील

भारी बारिश को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। तेज बारिश की वजह से बिजली भी चमकने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया की इस कारण मानव जीवन और जानवरों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। बता दें कि भारी बारिश और बिजली कड़कने के दौरान पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे रहना जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।