24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / ठंड से कांप उठे दिल्ली, हरियाणा समेत ये राज्य, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, देखें अपने प्रदेश के मौसम का हाल

ठंड से कांप उठे दिल्ली, हरियाणा समेत ये राज्य, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, देखें अपने प्रदेश के मौसम का हाल

IMD Weather Update: मौसम विभाग की ओर से ठंड को लेकर आगामी दिनों के लिए चेतावनी जारी की गई है। बता दें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तापमान में गिरावट और ठंडी हवाएं नए साल तक रहेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 30 Dec 2024, 3:27 PM IST

Weather

Weather

Weather Update: देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश की वजह से ठंड का कहर बढ़ गया है। वहीं राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद से ठंडी हवाओं ने AQI का हाल सुधार दिया है। लेकिन ठंड की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। 30 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है।

इन राज्यों में बदलेगा मौसम

IMD के जारी नए अपडेट के अनुसार अगले पांच दिनों में उत्तर प्रदेश के तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और राजस्थान में अगले 3 दिनों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है।

IMD ने जारी किया अपडेट

मध्य भारत में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। पूर्वी भारत में भी तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। महाराष्ट्र में भी तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

टीडीएस प्रणाली को खत्म करने की मांग को लेकर Supreme Court में जनहित याचिका