कांग्रेस को बड़ी राहत देते हुए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह अपनी कर मांगों को लेकर 24 जुलाई तक पार्टी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगा। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग का इस्तेमाल कर पार्टी को कमजोर करना चाहती है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि चुनाव होने में कुछ ही दिन बाकी हैं, इसलिए विभाग नहीं चाहता कि किसी भी पार्टी को कोई परेशानी हो। 2016 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली कांग्रेस पार्टी की ओर से दायर एक आवेदन पर सुनवाई करते हुए बयान दर्ज किया।