Independence Day 2021: दो साल तक पाकिस्तान ने भी 15 अगस्त को ही मनाया स्वतंत्रता दिवस, जानिए क्या थी वजह
नई दिल्लीPublished: Aug 15, 2021 06:31:29 am
Independence Day 2021 पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने भी 15 अगस्त को ही पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस माना, पहले दो साल इसी दिन स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाया गया, पहला स्टैंप जारी हुआ उसमें भी इसी दिन का उल्लेख है


Independence Day 2021
नई दिल्ली। देश आज स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day 2021 ) की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत से अलग हुए पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस भी 15 अगस्त ही था। इसी दिन हिंदू बहुल राष्ट्र के तौर पर भारत और मुस्लिम बहुल राष्ट्र के तौर पर पाकिस्तान अस्तित्व में आए। यही नहीं शुरुआती दो वर्षों तक पाकिस्तान में भी 15 अगस्त को ही आजादी का जश्न मनाया।