वहीं, केंद्र सरकार के गठन की रूपरेखा और तैयारियों पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व पार्टी नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं। यह बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हो रही है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े एवं तरुण चुग और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया सहित कई अन्य नेता मौजूद हैं।