अगर बात करें विभिन्न आयु समूह की तो, 18-44 वर्ष के 33,74,76,070 लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है, जबकि 6,67,81,067 को दूसरा टीका। इसके बाद 45-59 वर्ष आयु समूह के 15,36,39,648 को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है और 7,14,56,603 को दूसरी। 60 साल से अधिक के 9,82,67,915 लोग कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं और 5,35,57,724 लोग दूसरी डोज भी लगवा कर वैक्सीनेशन पूरा करवा चुके हैं।