30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैश्विक भुखमरी सूचकांक में पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी नीचे पहुंचा भारत, यहां जानिए किस स्थान पर है India

वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2021 के आंकड़ों में भारत अपने पड़ोसी देशों पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से भी नीचे है। मतलब साफ है कि ये देश अपने नागरिकों को भोजन उपलब्ध कराने में भारत से बेहतर हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 14 Oct 2021, 10:59 PM IST

india ranks 101st in the global hunger index 2021

india ranks 101st in the global hunger index 2021

नई दिल्ली। वैश्विक भुखमरी सूचकांक के आंकड़ें सामने आ गए हैं और इनमें भारत की स्थिति अच्छी नहीं है। बता दें कि 116 देशों के वैश्विक भुखमरी सूचकांक में भारत फिसलकर 101वें स्थान पर आ गया है। खास बात यह है कि भारत के पड़ोसी देश जैसे पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल भी इस सूचकांक में भारत से बेहतर स्थिति में हैं।

शीर्ष पर हैं ये देश
बता दें कि देशों में भूख और कुपोषण की स्थिति पर नजर रखने वाली वैश्विक भुखमरी सूचकांक की वेबसाइट पर आज ये आंकड़े साझा किए गए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक चीन, ब्राजील और कुवैत सहित अठारह देशों ने पांच से भी कम जीएचआई स्कोर के साथ शीर्ष स्थान साझा किया है।

भारत से बेहतर है पाकिस्तान की स्थिति
वहीं अगर इस सूची में भारत की स्थिति की बात करें तो वह अपनी पिछले साल की स्थिति में सुधार करने की बजाय पिछड़ गया है। जहां साल 2020 में भारत इस सूचकांक में 94वें स्थान पर था, वहीं एक साल बात आज वो 7 अंक नीचे फिसल गया है। वहीं नेपाल 76, बांग्लादेश 76 और पाकिस्तान 92 स्थान पर है। मतलब साफ है कि ये देश अपने नागरिकों को भोजन उपलब्ध कराने में भारत से बेहतर हैं।

यह भी पढ़ें: चीन में Linkedin ने बंद की अपनी सेवाएं, बताया ये कारण

ये आंकड़े सामने आने के बाद से लोग भारत की स्थिति को चिंताजनक बता रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक भारत का जीएचआई स्कोर भी गिर गया है। साल 2002 में यह 38.8 था, जो 2012 और 2021 के बीच 28.8 से 27.5 के बीच रहा। बता दें कि जीएचआई स्कोर की गणना अल्पपोषण, कुपोषण, बच्चों की वृद्धि दर और बाल मृत्यु दर पर निर्भर करती है।