30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन में Linkedin ने बंद की अपनी सेवा, बताई ये बड़ी वजह

Linkedin ने चीन में अपनी सेवाएं बंद करने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि बीते दिनों देश में यूजर्स के डाटा लीक होने की खबरें आई थीं। इसके बाद प्लेटफॉर्म ने यह फैसला लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 14 Oct 2021, 9:53 PM IST

linkedin going to shut their service in china, know about the reason

linkedin going to shut their service in china, know about the reason

नई दिल्ली। नौकरी ढूंढने में मदद करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Linkedin ने चीन में अपनी सेवाएं बंद करने का ऐलान कर दिया है। Linkedin ने बताया कि वह इस साल के अंत में चीन में अपनी पेशेवर नेटवर्किंग सेवा को बंद कर रहा है। इस फैसले के लिए Linkedin ने देश के वातावरण को बड़ा कारण बताया है। Linkedin का कहना है कि चुनौतीपूर्ण ऑपरेटिंग वातावरण और अधिक स्वीकृत आवश्यकताओं के चलते उसके यह फैसला लिया है।

चीन में लॉन्च होगा नया ऐप
जानकारी के मुताबिक माइक्रोसाफ्ट के स्वामित्व वाली सेवा ने कहा कि वह पूरी तरह से चीन में नौकरी पोस्टिंग पर केंद्रित एक नया ऐप लॉन्च करेगी। हालांकि नए ऐप में सोशल नेटवर्किंग फीचर्स नहीं होंगे। इसमें पोस्ट शेयर करना और कमेंट करना शामिल है। बता दें कि यह सुविधाएं संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य जगहों पर Linkedin की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है।

बता दें कि चीन ने ट्विटर और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म को ब्लाक कर दिया है। वहीं Linkedin एकमात्र लंबे समय से चीन में संचालित होने वाला अमेरिकी सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है। वहीं चीन में व्यापार करने के लिए लिंक्डइन ने अपने लाखों चीनी यूजर्स द्वारा चीनी कानूनों के अनुसार किए गए पोस्ट को सेंसर कर दिया।

यह भी पढ़ें: नवजोत सिंह सिद्धू बने रहेंगे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष

गौरतलब है कि पिछले दिनों Linkedin के करीब 50 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक हो गया है। वहीं एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि लीक डाटा को आनलाइन बेचा जा रहा था। इसके साथ ही 50 करोड़ यूजर्स के डाटा को कथित रूप से स्क्रैप किए गए अर्काइव को एक लोकप्रिय हैकर फोरम पर बिक्री के लिए रखा गया। लीक हुए डाटा में यूजर्स का नाम, ईमेल आईडी, पता, फोन नंबर और वर्कप्लेस जैसी कई जानकारियां शामिल थीं। इस डाटा को 20 लाख की कीमत में बेचा गया। इस सब के बाद Linkedin ने यह फैसला लिया है।