24 घंटे में 7,830 नए मामले
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7, 830 नए केस सामने आए। इसके साथ ही देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 40,215 हो गई है। बीते दिन (12 अप्रैल) के मुकाबले आज कोरोना के मामलों में काफी तेजी से उछाल देखा गया है। मंगलवार को देश में कुल 5,880 मामले सामने आए थे।