24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑपरेशन सिंदूर: सीजफायर नहीं होता तो तबाह हो जाता पाकिस्तान, भारत ने रवाना कर दिए थे T-72 टैंक, बीएमपी-2 की गाड़ियां!

भारत ने T-72 टैंक और BMP-2 बख्तरबंद गाड़ियों को एलओसी के पास तैनात किया था। इन टैंकों से उन पाकिस्तानी चौकियों को खत्म किया गया, जो आतंकियों की घुसपैठ में मदद कर रही थीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 21 May 2025, 1:18 PM IST

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 6 और 7 मई की रात को "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला किया। इस ऑपरेशन के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव बढ़ गया था। लेकिन अब दोनों देशों में सीजफायर हो गया है और हालात सामान्य हो गए हैं।

भारत का कड़ा जवाब, पाकिस्तान पर भारी

अगर समय पर सीजफायर न होता, तो पाकिस्तान को और बड़ा नुकसान हो सकता था। इस बात की पुष्टि पुंछ सेक्टर में तैनात ब्रिगेडियर मुदित महाजन के बयान से होती है। उन्होंने मंगलवार को जानकारी दी कि भारतीय सेना ने पुंछ, राजौरी और अखनूर के सामने मौजूद 9 में से 6 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।

पाक ने नागरिक इलाकों पर गोलाबारी की, तब हमने उनके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया

ब्रिगेडियर महाजन ने कहा, "यह कार्रवाई पाकिस्तान की बिना वजह की गोलीबारी का जवाब थी। पुंछ ब्रिगेड सिर्फ हिस्सा नहीं थी, बल्कि इस ऑपरेशन की मुख्य ताकत थी। हमने किसी हमले का इंतजार नहीं किया, हम पहले से तैयार थे।" ब्रिगेडियर महाजन ने बताया कि यह ऑपरेशन तब शुरू हुआ जब पाकिस्तान ने एलओसी के पास आम नागरिकों को निशाना बनाना शुरू किया। शुरुआत में भारतीय सेना ने सिर्फ आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया, लेकिन जब पाकिस्तानी सेना ने नागरिक इलाकों पर अंधाधुंध गोलाबारी शुरू की, तब भारतीय सेना ने उनके सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया।

भारत ने रवाना कर दिए थे T-72 टैंक

सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत ने T-72 टैंक और BMP-2 बख्तरबंद गाड़ियों को एलओसी के पास तैनात किया था। इन टैंकों से उन पाकिस्तानी चौकियों को खत्म किया गया, जो आतंकियों की घुसपैठ में मदद कर रही थीं। ब्रिगेडियर महाजन ने कहा, "हमने बहुत ही सटीक और प्रभावी तरीके से काम किया। 9 में से 6 ठिकानों को उसी रात खत्म कर दिया गया।"

ड्रोन से हमला और उसका जवाब

जब पाकिस्तान ने ड्रोन के झुंड से हमला करने की कोशिश की, तो भारतीय सेना की वायु रक्षा यूनिट ने तेजी और कुशलता से सभी ड्रोन गिरा दिए। ब्रिगेडियर महाजन ने कहा, "हमारी एयर डिफेंस ने हर हवाई खतरे को खत्म कर दिखाया कि हम पूरी तरह से तैयार हैं।" उन्होंने अंत में कहा, "ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, फिलहाल रुका हुआ है। अगर दुश्मन फिर से हमला करता है, तो हम जवाब गोलियों और मजबूत इरादों से देंगे, शब्दों से नहीं।"

#OperationSindoorमें अब तक

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग