
India tells Pakistan to hurry up release of Indian prisoners
भारत और पाकिस्तान ने रविवार को अपने देश की जेलों में बंद कैदियों और मछुआरों की लिस्ट एक दूसरे को सोंपी है। विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि भारत ने 339 पाकिस्तानी नागरिक कैदियों और 95 पाकिस्तानी मछुआरों की लिस्ट शेयर पाकिस्तान के साथ शेयर की है, जो वर्तमान में भारतीय हिरासत में हैं। इसके साथ ही दोनों देशों ने इन कैदियों की जल्द रिहाई के लिए कदम उठाने के लिए सहमति जताई है।
भारत ने पाकिस्तान से 631 भारतीय मछुआरों और दो असैन्य कैदियों को रिहा करने और भारत वापस भेजने के लिए आह्वान किया है। पाकिस्तान की जेल में बंद जिन कैदियों की सजा पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही राष्ट्रीयता की पुष्टि हो चुकी है, भारत ऐसे कैदियों की रिहाई में तेजी लाने के लिए कहा है।
साल 1992 से शेयर की जाती है कैदियों की लिस्ट
भारत और पाकिस्तान के बीच एक दूसरे देशों की जेलों में बंद नागरिकों की लिस्ट शेयर करने की परंपरा 1992 से चली आ रही है। इसमें दोनों देश ने एक-दूसरे की जेलों में बंद कैदियों की लिस्ट का आदान-प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही इसमें दोनों देश एक दूसरे के कैदियों की रिहाई की मांग करते हैं।
पाकिस्तान ने 51 कैदी नागरिकों और 654 की लिस्ट की शेयर
पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में 51 नागरिक कैदियों और 654 मछुआरों की लिस्ट शेयर की है, जो भारतीय हैं या भारतीय माने जाते हैं। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि "भारत और पाकिस्तान ने आज नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ राजनयिक माध्यमों से असैन्य कैदियों और उनकी हिरासत में मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया है।" इसके साथ ही पाकिस्तान से अनुरोध किया गया है कि "वह सभी भारतीय और माने जाने वाले भारतीय असैन्य कैदियों, मछुआरों की सुरक्षा व कल्याण सुनिश्चित करें।"
राष्ट्रीयता पुष्टि न होने के लिए 71 पाकिस्तानी कैदियों की रिहाई है लंबित
विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान से मछुआरों सहित 71 पाकिस्तानी कैदियों की राष्ट्रीयता की स्थिति की पुष्टि करने के लिए आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने का भी आग्रह किया है, जिनका प्रत्यावर्तन पाकिस्तान से राष्ट्रीयता की पुष्टि न होने के कारण लंबित है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की दुर्दशा! दो वक्त की रोटी के लिए जान जोखिम में डाल रहे, प्लास्टिक थैली में खरीद रहे LPG गैस
Published on:
01 Jan 2023 03:52 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
