2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन की चालबाजी को करारा जवाब, आज बीजिंग विंटर ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल नहीं होगा भारत

Winter Olympics 2022: चीन के बीजिंग में हो रहे शीतकालीन ओलंपिक का भारतीय राजनयिकों ने बहिष्कार कर दिया है। जिसके बाद अब भारत में प्रसार भारती ने भी चीन के खिलाफ करारा फैसला लिया है। आज भारत बीजिंग विंटर ओलंपिक के ओपनिंग सेरेमनी में शामिल नहीं होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arsh Verma

•

Updated: 4 Feb 2022, 7:45 AM IST

India to boycott Beijing Winter Olympics 2022

Prasar Bharati on Winter Olympics 2022:

Winter Olympics 2022: चीन के बीजिंग में हो रहे शीतकालीन ओलंपिक का भारतीय राजनयिकों ने बहिष्कार कर दिया है। आज भारत बीजिंग विंटर ओलंपिक के ओपनिंग सेरेमनी में शामिल नहीं होगा। दरअसल चीन ने गलवान घाटी में शामिल रहे एक सैन्य कमांडर को शीतकालीन ओलंपिक में मशालवाहक बनाने का निर्णय लिया जिसके बाद भारतीय राजनयिकों ने इसका कड़ा विरोध किया। चीन के इस फैसले को गलवान घाटी में हुए विवाद को वैश्विक स्तर पर फैलाने की साजिश के तौर पर देखा जा रहा है।


इस पूरे मामले पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन ने ओलंपिक का राजनीतिकरण किया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार बीजिंग में भारत के कार्यवाहक राजदूत ओलंपिक उद्घाटन या फिर समापन में किसी भी तरह का हिस्सा नहीं लेंगे।


विदेश मंत्रालय के इस ऐलान के बाद देश के सबसे बड़े सरकारी टीवी नेटवर्क प्रसार भारती ने भी विंटर ओलंपिक 2022 का बहिष्कार करने की घोषणा कर दी है। प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेंपाति ने कहा कि 'DD Sports' चैनल बीजिंग में हो रहे विंटर ओलंपिक के ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी का लाइव टेलीकास्ट नहीं करेगा।


बता दें कि विभिन्न देशों से घूमकर आई ओलंपिक मशाल 2 फरवरी को बीजिंग में पहुंची थी। चीन ने वहां पर मशाल थामने के लिए PLA के कमांडर क्यूई फैबाओ (Qi Fabao) को चुना। क्यूई फैबाओ पूर्वी लद्दाख में तैनात थे और 15 जून को गलवान घाटी में हुई झड़प में शामिल थे।

क्यूई फैबाओ के नेतृत्व में ही चीनी सेना ने पैट्रोलिंग करने गए भारतीय सेना के कर्नल बाबू समेत दूसरे निहत्थे सैनिकों पर धोखे से हमला किया था। इस घटना के बाद भारत में सरकार से लेकर आम जनता का गुस्सा भड़का हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय