21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / भारत के सबसे बड़े दानवीर कौन हैं? जानिए देश के टॉप 10 परोपकारियों और उनके दान का पूरा हिसाब

भारत के सबसे बड़े दानवीर कौन हैं? जानिए देश के टॉप 10 परोपकारियों और उनके दान का पूरा हिसाब

एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रॉपी लिस्ट 2026 के मुताबिक, भारतीयों ने 11,554 करोड़ रुपये का दान दिया। जानिए शिव नादर, गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी समेत देश के टॉप 10 दानवीरों की सूची और किस क्षेत्र को मिला सबसे ज्यादा योगदान।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 22 Nov 2026, 4:00 AM IST

Top Indian Donors

AI Image-(ChatGpt)

India Top Philanthropists 2026: देश में संपत्ति और परोपकार के आंकड़ों के बीच बड़ा अंतर नजर आता है। 'एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026' के शीर्ष 10 अमीरों में शामिल केवल चार नाम ही एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रॉपी लिस्ट 2026 के शीर्ष 10 दानवीरों में जगह बना सके। इनमें गौतम अदाणी, मुकेश अंबानी, साइरस पूनावाला और कुमार मंगलम बिड़ला शामिल हैं। वहीं, देश के सबसे बड़े दानवीर शिव नादर शीर्ष 10 अमीरों की सूची में नहीं हैं। कुल दान का करीब 22.4% अकेले नादर और परिवार की ओर से आया। 219 भारतीयों ने वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 11,554 करोड़ रुपए का दान दिया।

शीर्ष 10 ने दिया 57 फीसदी दान


कुल दान का करीब 22.4% अकेले शिव नादर और परिवार की ओर से आया। यह औसतन 7.1 करोड़ प्रतिदिन है। शीर्ष 10 दानवीरों ने मिलकर 6,572 करोड़ रुपए दिए, जो कुल दान का करीब 57 फीसदी है। सूची में 29 महिलाएं शामिल हैं। रोहिणी नीलेकणि सबसे उदार महिला परोपकारी रहीं।

भारत के टॉप 10 दानवीर

रैंकदानवीरदान राशि (करोड़ रुपये में)
1शिव नादर परिवार2,593
2गौतम अदाणी परिवार877
3बजाज परिवार632
4मुकेश अंबानी परिवार620
5नंदन नीलेकणि380
6बिड़ला परिवार366
7पूनावाला परिवार336
8सुधीर-समीर मेहता334
9रंजन पाई परिवार219
10रोहिणी नीलेकणि215


किस क्षेत्र को कितना दान

शिक्षा: 4,188 करोड़ रुपए

स्वास्थ्य: 1,768 करोड़

कला, संस्कृति-विरासत: 1,377 करोड़

पर्यावरण और स्थिरता: 813 करोड़

जानें डिटेल्स

100 करोड़ या इससे अधिक दान देने वाले 19 लोगों का कुल योगदान का 68% हिस्सा रहा।

125 यानी 57% दानवीर स्वनिर्मित उद्यमी हैं। कुल दान में इनकी हिस्सेदारी 65% है।

219 में से 200 दानवीरों ने शिक्षा के लिए योगदान दिया। 95 के लिए यह प्राथमिक दान क्षेत्र रहा।

175 दानवीरों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान दिया। इस मद में दान 82% बढ़कर ₹1,768 करोड़ हुआ।