इस पूरे विवाद पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा था कि भारत की तुलना बांग्लादेश या फ्रांस से करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें इन देशों के बीच कोई समानता नजर नहीं आती। थरूर ने फ्रांस में महंगाई और अन्य मुद्दों को लेकर हुए दंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस बसों और पुलिस थानों में आग लगाने जैसी हिंसा का समर्थन नहीं करती। उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में विश्वास रखता है। शशि थरूर ने कहा कि विपक्ष की मांग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की है। उनके अनुसार, यह संविधान से जुड़ा मुद्दा है, न कि किसी सरकार को गिराने की कोशिश।