चंद्रयान-3 के मिशन पर डॉ.सिंह ने कहा कि मिशन इस बार निश्चित रूप से कामयाब होगा और यह तय अवधि से अधिक काम करेगा। इसके प्रक्षेपण की योजना में समय अवश्य लगा है लेकिन इससे खर्च कम हुआ और प्रतिरोध कम होने से मिशन सुरक्षित रहा है। 23 अगस्त को यह तय समय पर चांद की सतह पर उतरेगा। इसके उतरने की सटीक जगह का निर्णय उसी समय किया जाएगा।