30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय सेना के जवानों ने जम्मू में LOC पर मनाई दिवाली, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Jammu-Kashmir: भारतीय सेना के जवानों ने जम्मू में LOC पर दिवाली मनाते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि "आपको घबराने और चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम बॉर्डर पर खड़े हैं, आप खुशी से दीपावली मनाए।"
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 23 Oct 2022, 8:42 AM IST

indian-army-jawans-celebrated-diwali-at-loc-in-jammu-best-wishes-to-the-countrymen.jpg

Indian Army jawans celebrated Diwali at LOC in Jammu, best wishes to the countrymen

Jammu-Kashmir: जहां पूरा देश दिवाली के मौके पर जश्न मनाने के लिए तैयार है। वहीं हमारे भारतीय सेना के जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देश की सुरक्षा करते हुए घर से दूर त्योहार मना रहे हैं। इसके साथ ही देशवासियों को आश्वस्त भी कर रहे हैं कि हम बॉर्डर पर खड़े हैं, आप खुशी से दिवाली मनाइए। बीती रात शनिवार को LOC (नियंत्रण रेखा) पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने धूमधाम से दिवाली मनाते हुए दीये जलाए और पटाखे भी फोड़े।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कर्नल इकबाल सिंह ने कहा कि "मैं देशवासियों से कहना चाहता हूं कि चिंता न करें और पूरे हर्षोल्लास के साथ दिवाली का त्योहार मनाएं। मैं देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देना चाहता हूं और उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे सैनिक सतर्क हैं और सीमा पर निगरानी रख रहे हैं।"

प्रधानमंत्री मोदी भारतीय जवानों के साथ मना सकते हैं दिवाली
पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में जवानों के साथ दिवाली मनाया था। वहीं जब से वह प्रधानमंत्री बने हैं तो हर साल देश की अलग-अलग सीमाओं पर जवानों के साथ उन्होंने दिवाली मनाई है। इसीलिए इस साल भी प्रधानमंत्री मोदी भारतीय सेना के सैनिकों के साथ दिवाली मना सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा कारणों से सही स्थान का खुलासा नहीं किया गया है।

आज अयोध्या जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या जाएंगे, जहां वह भगवान राम की पूजा करेंगे। इसके बाद वह श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे और फिर फिर भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक भी करेंगे। प्रधानमंत्री ऑफिस की ओर से जानकारी दी गई है कि पीएम मोदी सरयू नदी के न्यू घाट पर आरती देखेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री भव्य दीपोत्सव समारोह की शुरुआत करेंगे।