31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railway: क्या होती है शंटिंग, कपलिंग और बफर जिसकी वजह से बिहार में Train इंजन और बोगी के बीच फंसने से हुई रेलकर्मी की मौत

Bihar Rail Accident: बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी जंक्शन (Barauni Junction Incident) से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां शंटिंग (रेल इंजन और बोगी को जोड़ने और अलग करने की प्रक्रिया) के दौरान समन्वय की कमी से एक रेलकर्मी (Points man) की हृदय विदारक मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 11 Nov 2024, 1:55 PM IST

Indian Railway

Indian Railway

Bihar Rail Accident: बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी जंक्शन (Barauni Junction Incident) से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंजन और बोगी के बीच फंसने से एक रेलकर्मी की मौत हो गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक रेलकर्मी इंजन और बोगी के बीच बुरी तरह से फंसा हुआ नजर आ रहा है। रेलवे की ओर से की गई इस घटना की प्राथमिक जांच में इसका कारण 2 रेलकर्मियों के बीच सही तालमेल न होना पाया गया है। हालांकि, अब रेलवे ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

बरौनी जंक्शन पर कैसे हुआ हादसा?

बरौनी जंक्शन पर शंटिंग (रेल इंजन और बोगी को जोड़ने और अलग करने की प्रक्रिया) के दौरान समन्वय की कमी से एक रेलकर्मी (Points man) की हृदय विदारक मौत हो गई। रेलवे की ओर से की गई इस घटना की प्राथमिक जांच में इसका कारण 2 रेलकर्मियों के बीच सही तालमेल न होना पाया गया है। हालांकि, अब रेलवे ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस ( Train No. 15204) शनिवार सुबह 8:10 बजे बरौनी जंक्शन के प्लेटफॉर्म 5 पर पहुंची थी। उसके बाद करीब 10 बजे स्टेशन मास्टर ने समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय निवासी पॉइंट्समैन (Shunting Man) अमर कुमार राउत (35) और मोहम्मद सुलेमान को इंजन को बोगी से अलग करने का काम सौंपा था। इस दौरान जब अमर कपलिंग खोल रहा था तो इंजन अचानक पीछे आ गया। इससे अमर की बफर के बीच दबने से मौत हो गई।

क्या होती है शंटिंग, कपलिंग और बफर? (Shunting, Coupling, Buffer Tarin)

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन के इंजन को बोगी से अलग करने या जोड़ने की प्रक्रिया को शंटिंग (Shunting) कहा जाता है। बफर (Buffer) इंजन और बोगी के दोनों सिरों पर होते हैं। यह शॉकर का काम करते हैं। इंजन और बोगी के आपस में टकराने पर ये बफर झटके का असर कम करते हैं। इसी तरह इंजन और बोगी को जोड़ने या खोलने के लिए लोहे के हुक या कुंदे को लगाने और हटाने की प्रक्रिया को कपलिंग (Cupling) कहा जाता है।

ये भी पढ़ें: खालिस्तानी आतंकी मोस्ट वांटेट अर्श डाला गिरफ्तार, हरदीप निज्जर का है करीबी