24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 मिनट काम करने के लिए लिए 12 हजार रुपए: ब्रिटेन में छत की नाली सफाई का बिल देखकर चौंकी भारतीय महिला

ब्रिटेन में रह रही भारतीय महिला मंजू शेखावत परमार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने बताया कि घर की छत की नाली की महज 20 मिनट सफाई के लिए उन्हें 92 पाउंड यानी करीब 12 हजार रुपए का बिल चुकाना पड़ा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Aug 24, 2026

Indian woman in UK

ब्रिटेन में छत की नाली सफाई का बिल देखकर चौंकी भारतीय महिला (Photo-instagram/manjushekhawatparmar )

नई दिल्ली। ब्रिटेन में रह रही एक भारतीय महिला का सोशल मीडिया वीडियो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। महिला ने अपने घर की छत की नाली की सफाई करवाई, लेकिन जब काम खत्म होने के बाद सफाईकर्मी का बिल देखा तो उसके होश उड़ गए। महिला ने न केवल बिल की रकम पर हैरानी जताई, बल्कि काम में लगे बेहद कम समय को लेकर भी भारत और ब्रिटेन के लेबर कॉस्ट का अंतर बयां किया है।

20 मिनट काम और 12 हजार रुपए का बिल

मंजू शेखावत परमार नाम की महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में उन्होंने दिखाया कि एक कर्मचारी सीढ़ी लगाकर छत के किनारे बनी नाली में जमा सूखे पत्ते और कचरा साफ कर रहा है।

उन्होंने बताया कि ब्रिटेन में छत की नाली साफ करने के लिए हमने 92 पाउंड दिए, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 12 हजार रुपए होते हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि कर्मचारी ने इस पूरे काम में केवल 20 मिनट का समय लिया। कचरा बाल्टी में इकट्ठा कर महिला को दिखाने के बाद वह अपना सामान समेटकर चला गया।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

महिला का यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की तीखी और मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। मंजू ने यूजर्स से पूछा कि भारत में इस काम के कितने पैसे लगते? इस पर कई यूजर्स ने कहा कि भारत में यह काम बेहद कम पैसों में या फिर लोग खुद ही कर लेते हैं।

कुछ यूजर्स ने सफाईकर्मी का पक्ष लेते हुए लिखा कि विदेशों में समय के नहीं, बल्कि हुनर और जोखिम के पैसे दिए जाते हैं। एक यूजर ने लिखा कि ब्रिटेन में औसत कमाई भारत से कई गुना ज्यादा है, इसलिए वहां सर्विस चार्ज भी उसी हिसाब से महंगे होते हैं। मंजू ने कमेंट्स में यह भी लिखा कि भारत में तो लोग खुद ही छत पर चढ़कर सफाई कर लेते हैं, लेकिन ब्रिटेन में घरों में ऊंची सीढ़ी तक नहीं होती, ऐसे में लोगों को मजबूरी में इतना भारी खर्च उठाना पड़ता है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग