15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indigo Flight : हवा में इंडिगो का AC फेल, 3 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, एक हुईं बेहोश, यात्रियों ने मचाया हंगामा

इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6 E-2235 ने नई दिल्ली से गुरुवार शाम को साढ़े सात बजे उड़ान भरी थी, जो रात करीब 8 बजकर 40 मिनट पर वाराणसी पहुंच गई। इस दौरान एसी फेल होने की वजह से यात्रियों की हालात खराब हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification

नई दिल्ली से वाराणसी के लिए जा रही इंडिगो की उड़ान का एसी आसमान में फेल हो गया। इसके कारण तीन महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई और एक महिला बेहोश ही हो गई। करीब 1 घंटे 5 मिनट की यात्रा में यात्रियों ने जमकर हंगामा मचाया। एक यात्री ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि केवल आश्वासन दिया गया लेकिन विमान में एसी सही नहीं किया गया।

विमान में बैठे यात्री वाराणसी पहुंचने तक मैगजीन और न्यूजपेपर से हवा करते रहे। इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6 E-2235 ने नई दिल्ली से गुरुवार शाम को साढ़े सात बजे उड़ान भरी थी, जो रात करीब 8 बजकर 40 मिनट पर वाराणसी पहुंच गई। इस दौरान एसी फेल होने की वजह से यात्रियों की हालात खराब हो गई। हालांकि, इंडिगो की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।