4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उड़ान से पहले बेहोश हो गया Indigo का पायलट; अस्पताल में मौत, नागपुर से पुणे जा रही थी फ्लाइट

Indigo Pilot: पायलट फ्लाइट को नागपुर से पुणे ले जाने के लिए तैयार थी। फ्लाइट में चढ़ने से पहले कैप्टन मनोज बोर्डिंग गेट के पास बेहोश होकर गिर गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 17 Aug 2023, 7:36 PM IST

 Indigo pilot fainted before flight; death in hospital


देश में हार्ट अटैक से मौत होने की खबरें लगातार बढ़ती जा रही है। कभी किसी को डांस करते हुए हार्ट अटैक आ रहा है। तो कभी किसी के साथ सोते समय ये दुर्घटना घट जा रही है। लेकिन आज नागपुर एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले एक पायलट की मौत हो गई है। ये Indigo की फ्लाइट नागपुर से पुणे जाने वाली थी।

बोर्डिंग गेट के पास बेहोश हो गया पायलट

जानकारी के मुताबिक, मृतक पायलट का नाम कैप्टन मनोज सुब्रमण्यम थी। मनोज की उम्र 40 वर्ष थी। बता दें कि पायलट फ्लाइट को नागपुर से पुणे ले जाने के लिए तैयार थी। फ्लाइट में चढ़ने से पहले कैप्टन मनोज बोर्डिंग गेट के पास गिर गए। इसके बाद एयरपोर्ट के ग्राउंड स्टाफ की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मियामी में हुआ ऐसा ही हादसा

मियामी से चिली के सैंटियागो के लिए उड़ान भरने वाली LATAM एयरलाइंस के पायलट को बाथरूम में हार्ट अटैक आया और वह अचानक गिर पड़े। इससे फ्लाइट को पनामा में आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना रविवार रात 11ः00 बजे की बताई जा रही है। विमान के उतरते ही 2 डॉक्टर और नर्स की टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन 56 वर्षीय पायलट इवान अंदाउर की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: UP-बिहार के बाद अब छत्तीसगढ़ में आमने सामने होंगे चाचा-भतीजा, BJP की रणनीति ने बढ़ी CM बघेल की चुनौती