scriptInternational Yoga Day 2022: सेंसर बताएगा योग मुद्रा, हेडबैंड पकड़ेगी गलती, मैसूर में 15 हजार लोगों संग योगा करेंगे PM मोदी | International Yoga Day 2022: PM Modi in Mysore, high tech yoga | Patrika News
राष्ट्रीय

International Yoga Day 2022: सेंसर बताएगा योग मुद्रा, हेडबैंड पकड़ेगी गलती, मैसूर में 15 हजार लोगों संग योगा करेंगे PM मोदी

International Yoga Day 2022: योग के फायदें जानकर दुनिया भर के लोग तो हैरान होते ही रहे हैं, अब Yoga में टेक्नालॉजी के फ्यूजन से हैरान होने की बारी हमारी है। इस बार मंगलवार को PM Narendra Modi जब मैसूर में International Yoga Day 2022 के कार्यक्रम में भाग लेंगे तो वहां कई अनोखी चीजें लोगों को दांतों तले अंगुली दबा लेने को मजबूर करेंगी।

नई दिल्लीJun 20, 2022 / 05:57 pm

Mukesh Kejariwal

pm_modi_yoga_day.jpg

International Yoga Day 2022: PM Modi in Mysore, high tech yoga

International Yoga Day 2022: आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए जहां मैसूर का पैलेस ग्राउंड पूरी तरह तैयार हो रहा है। वहीं इस मौके पर बहुत सी हैरान करने वाली चीजें भी होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहीं से योग दिवस का नेतृत्व करेंगे। साथ ही यहां आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल सहित 15 हजार लोग एक साथ योग करेंगे। योग के बाद प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित करेंगे। आजादी का अमृत महोत्सव होने की वजह से देश के 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर विशेष तौर पर योग का आयोजन होगा, जिनका नेतृत्व कैबिनेट मंत्री करेंगे। योगा डे पर मैसूर में होने वाले कार्यक्रम में तकनीक का व्यापक इस्तेमाल किया जा रहा है। जानिए इस बार के कार्यक्रम में दिखने वाली पांच खास बातें।

1. सेंसर से योग मुद्रा का मिलेगा सुझाव
सभी योग आसन और मुद्राएं सभी के लिए ना तो जरूरी हैं और ना ही उपयुक्त हैं। अगर जरूरत के मुताबिक सही आसन-मुद्रा को अपनाया जाए तो उसका ज्यादा लाभ होगा। इसी बात को समझते हुए एक योग स्टार्टअप ने इस काम में टेक्नालॉजी का इस्तेमाल किया है।

yoga_4.jpg

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मैसूर के दशहरा ग्राउंड में मंगलवार से एक डिजिटल प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यहां इस सेंसर तकनीक का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इसे तैयार करने वाले बताते हैं कि सेंसर से व्यक्ति के बीएमआई body mass index का आकलन किया जाएगा। साथ ही उससे संबंधित कुछ अन्य सूचनाएं ली जाएंगी। इसके बाद उसे स्वतः सुझाव मिल जाएगा कि उसके लिए कौन सा योग आसन उपयुक्त है। यह योग को लोकप्रिय बनाने और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में मददगार होगा।

 

yoga_3.jpg

2. Headband बताएगा आप सही तरीके से योग कर रहे या नहीं
लोग अक्सर आसन-प्रणायाम या वर्कआउट के दौरान हेडबैंड लगा लेते हैं। लेकिन यहां ऐसा हेडबैंड प्रदर्शित किया जाएगा तो आप पर नजर रखेगा। योग और ध्यान के दौरान गलती करने पर यह आपको अलर्ट कर देगा। आयोजकों का कहना है कि इस तकनीक के बारे में ज्यादा जानकारी योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री की ओर से प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद ही दी जाएगी। योग में तकनीक के उपयोग के लिए एक स्टार्टअप योग चैलेंज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी। इसमें एक ऐसा ब्लाउज भी तैयार किया गया है जो शरीर के तनाव को माप कर सुझाव दे सकता है कि आपको कौन सा योग करने की आवश्यकता है।

 

3. योग का इतिहास वर्चुअल रियलिटी (VR) technology से होगा सजीव
यहां लगने वाली प्रदर्शनी में वर्चुअल रियलिटी यानी (VR) तकनीक के माध्यम से योग के इतिहास और इससे जुड़ी सूचना को लोगों को दिखाया जाएगा। यह तकनीक चीत्रों को सजीव होने का एहसास करवाती है। खास कर बच्चों के गेम में इसका काफी उपयोग किया जा रहा है।

 

yoga_1.jpg

4. योग गुरू का काम भी टेक्नालॉजी करेगी
इसी प्रदर्शनी में पहचान कनेक्ट तकनीक भी प्रदर्शित की जाएगी। यह योग मुद्रा को सही ढंग से करना सिखाती है। अभी बहुत से लोग योग का अभ्यास इसलिए नहीं करते कि उन्हें सही आसन और मुद्रा का ठीक से पता नहीं होता। साथ ही योग गुरू अक्सर बताते हैं कि गलत तरीके से किए जाने पर उसका फायदा नहीं होगा। इसकी मदद से व्यक्ति सही तरीके से योग कर उसका पूरा लाभ उठा सकेगा। लोगों को योग सिखाने से ले कर इसमें अनुसंधान करने तक के कैरियर से जुड़े अवसरों की जानकारी देने के लिए यहां ‘हील इन इंडिया एंड हील बाय इंडिया’ दीवार भी तैयार की गई है।

yoga_2.jpg

5. Guardian Ring लाएगा पूरी दुनिया को एक जगह
योग दिवस कार्यक्रम के दौरान मैसूर पैलेस में बनाई गई गार्जियन रिंग पर लोगों की खास नजर होगी। इसमें दुनिया भर के अलग-अलग देशों में होने वाले योग दिवस कार्यक्रम का रिले प्रसारण होगा। इसकी शुरुआत फिजी में उगते सूरज के साथ होगी, वहीं इसका समापन सैन फ्रांसिस्को में होगा। इसमें करीब 80 देशों की भागीदारी होगी।

Home / National News / International Yoga Day 2022: सेंसर बताएगा योग मुद्रा, हेडबैंड पकड़ेगी गलती, मैसूर में 15 हजार लोगों संग योगा करेंगे PM मोदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो