झारखंड सरकार ने शनिवार और रविवार का इंटरनेट बंद करने का फैसला किया है। जनरल ग्रेजुएट लेवल कंबाइंड कंप्टेटिव एग्जामिनेशन (JGGLCCE) परीक्षा में किसी भी प्रकार की लीक या गड़बड़ी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। हेमंत सोरेन सरकार ने बयान जारी कर कहा है कि दो दिन सुबह 8 बजे से दोपहर के डेढ़ बजे तक इंटरनेट सेवा निलंबित रखा जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परीक्षा को लेकर स्पष्ट कहा है किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने एक्स (X) पोस्ट में कहा है कि, "अगर कोई परीक्षा के दौरान कोई गलत काम करने की कोशिश करता है,तो हम उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे."