18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISRO: 15 अगस्त को आखिरी परीक्षण उड़ान भरेगा सबसे छोटा स्वदेशी रॉकेट

SSLV- D2: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (SSLV-D2) 15 अगस्त को तीसरी और आखिरी तकनीकी परीक्षण उड़ान भरेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 8 Aug 2024, 12:07 PM IST

SSLV D2

SSLV D2 Rocket (File Photo)

SSLV- D2: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (SSLV-D2) 15 अगस्त को तीसरी और आखिरी तकनीकी परीक्षण उड़ान भरेगा। यह रॉकेट श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 9.17 बजे उड़ान भरेगा। इसरो के नवीनतम भू अवलोकन उपग्रह (EOS-08) को लॉन्च करेगा। लगभग 175.5 किलोग्राम वजनी यह उपग्रह पर्यावरण निगरानी से लेकर आपदा प्रबंधन और विभिन्न वैज्ञानिक तथा व्यावहारिक क्षेत्रों में कीमती डेटा का योगदान देगा।

एक साल तक करेगा काम

यह उपग्रह तीन पेलोड ले जाएगा, जिन्हें मिट्टी की नमी के आकलन से लेकर आपदा प्रबंधन तक के विविध क्षेत्रों में उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। यह अंतरिक्ष यान 475 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी कक्षा में लगभग एक वर्ष तक काम करेगा।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का 80 वर्ष की आयु में निधन