25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड चुनाव में BJP की हार पर बोले जयराम महतो, बताए ये बड़े कारण

झारखंड चुनाव में BJP की हार पर बात करते हुए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जयराम महतो ने कहा ''बीजेपी अपनी उदासीनता के कारण हारी है। वह अपनी दिल्ली की नीति के कारण ही झारखंड में हारी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बोकारो

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 10 Dec 2024, 12:34 PM IST

Jharkhand Election: कुछ समय पहले झारखंड में विधानसभा चुनाव पुरे हुए हैं। झारखंड के डुमरी सीट से पहली बार विधानसभा सदस्य के रूप में चुने गए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जयराम महतो (Jairam Kumar Mahato) नंगे पांव ही सदन पहुंचे। सदन में जाने से पहले उन्होंने सबसे पहले चौखट पर माथा टेका। नंगे पांव ही सदन पहुंचने के बारे में बात करते हुए जयराम महतो ने कहा, ''यह हमारी आस्था का केंद्र है और आस्था केंद्र में जब भी कोई पहुंचता है तो नंगे पांव ही जाता है।''

BJP की हार पर बोले जयराम महतो

जयराम महतो जब सदन जा रहे थे तब मीडिया से हुई बातचीत में उनसे BJP की हार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''बीजेपी अपनी उदासीनता के कारण हारी है। वह अपनी दिल्ली की नीति के कारण ही झारखंड में हारी है। अगर वह झारखंड आ रहे हैं तो उन्हें झारखंडी बनकर आना चाहिए, सूट-बूट में नहीं बल्कि झारखंडी लोगों के हिसाब से आना चाहिए था बीजेपी को यहां अपनी नीति के कारण ही हार का सामना करना पड़ा है।''

आगे की रणनीति पर बात

रणनीति पर पूछे जाने पर जयराम बोले, ''यह तो उनका व्यवहार तय करेगा। हेमंत सोरेन सरकार में हैं, जिन विषयों को हम उठाएंगे, जिन विषयों को हम रखेंगे अगर उस दिशा में काम होगा। उसमें कोई व्यवधान नहीं होगा, तो इस बारे में सोचा जाएगा। नहीं तो भविष्य के गर्भ में बहुत कुछ होता है।"

ये भी पढ़े: इस सत्र में पेश हो सकता है 'One Nation One Election' विधेयक! विस्तृत चर्चा पर विचार