बता दें कि देश में इतिहास रचने के दो दिन बाद जम्मू-कश्मीर के व्यापारी और शिक्षाविद् रूपेश मैसन ने चांद पर एक प्लॉट खरीदा है। उन्होंने न्यूयॉर्क शहर में द लूनर रजिस्ट्री के तहत जमीन खरीदी है। जिसे 25 अगस्त को प्रमाणित किया गया था। अब आप सोच रहे होंगे कि चांद पर जमीन कैसे ली जा सकती है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 49 वर्षीय रूपेश मैसन ने सटीक स्थान का खुलासा किया और कहा कि उन्होंने लूना अर्थ्स मून ट्रैक्ट 55-पार्सल 10,772 पर जमीन का हिस्सा खरीदा है, जिसे लैकस फेलिसिटैटिस के रूप में जाना जाता है। उन्होंनें बताया कि चांद पर जमीन खरीदना संतोषजनक है क्योंकि इससे उम्मीद जगी है कि यह जलवायु परिवर्तन का सामना कर रहे लोगों के लिए एक लागत प्रभावी मनोवैज्ञानिक पलायन होगा।
यह भी पढ़े - ISRO Aditya-L1: आदित्य-एल-1 मिशन लॉन्च, कब तक पहुंचेगा और क्या करेगा जानें