दरअसल, ये मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के बटपोरा इलाके में हुई। इससे पहले भी यह मुठभेड़ हुई थी। इस इलाके में पुलिस सुरक्षाबलों के साथ मिलकर अभियान चला रहे थे। कश्मीर जोन के पुलिस अधिकारी ने कहा, "कुलगाम के बटपोरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।" पुलिस को इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद ही पुलिस ने इन आतंकियों के खिलाफ एक्शन लिया।
आतंकियों और पुलिस के बीच हुए एनकाउन्टर में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को ढेर किया है। इस आतंकी की पहचान की जा रही है। इस एक्शन में सेना का एक जवान और दो नागरिक घायल हो गए हैं। तीनों को इलाज के लिए पास के ही एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।