Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में पिछले 8 घंटे में 2 संदिग्ध धमाके की खबर आ रही है। दोनों संदिग्ध धमाका बस में हुआ है, जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घमाके से 2 लोगों की घायल होने की खबर है। वहीं बस के आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। जम्मू-कश्मी ADGP मुकेश सिंह ने बताया कि पहला संदिग्ध धमाका उधमपुर के डोमेल चौक के पास बीती रात करीब 10:30 बजे पेट्रोल पंप पर खड़ी एक बस में धमाका हुआ था।