
पुलवामा पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम
पुलवामा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्थानीय पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़े हादसा को होने से पहले टाला है । पुलवामा में आतंकी साजिश नाकाम करते हुए पुलिस ने इशफाक नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 5-6 किलो IED बरामद किया गया है। मामला दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है। आईईडी की इस बड़ी खेप की बरामदगी राजौरी के कंडी वन इलाके में एक आतंकी हमले के कुछ दिनों बाद की गई। राजौरी आतंकी हमले की घटना में पांच सैनिक शहीद हो गए थे। कश्मीर जोन पुलिस द्वारा ट्वीट करके इस IED की बरामदगी की सूचना दी है।
बता दें की, जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए शुक्रवार को शुरू हुआ तलाशी अभियान रविवार को भी जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर चलाए जा रहे भारतीय सेना के आतंकवाद विरोधी ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के दौरान 5 मई को पांच जवान शहीद हो गए थे। राजौरी के आतंकी हमले के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को राजौरी में इन्फैंट्री डिवीजन के मुख्यालय का दौरा किया था।
जिसके बाद से ही ऐसा लग रहा था की सेना पूरी तरह से प्रतिघात के मूड में है। इसके दौरान उन्होंने भारतीय सेना की तैयारियों और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा भी थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद सैनिकों के प्रति संवेदना जताई और चुनौतीपूर्ण हालात में काम करते हुए सैनिकों की अदम्य सहस और उत्साह की सराहना की।
Published on:
7 May 2023, 3:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.