31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 2 आतंकियों समेत 4 गिरफ्तार

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में राज्य पुलिस और भारतीय सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में बांदीपोरा में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया। इस अभियान में भारतीय जवानों ने दो आतंकी सहित चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 23 Nov 2022, 7:53 AM IST

jammu_kashmir_encounter.jpg

Jammu Kashmir: Lashkar e Taiba Module Busted 2 active Terrorists among 4 Arrested in Bandipora

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य पुलिस और सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। साथ ही दो आतंकियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बांदीपोरा पुलिस ने 13 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ के साथ गुंदबल नर्सरी में शुरू की गई घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन के दौरान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़े दो सक्रिय आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आतंकियों की पहचान रख हाजिन निवासी मुसैब मीर उर्फ मोया और गुलशनाबाद हाजिन निवासी अराफात फारूक वागे उर्फ डॉ. आदिल के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि दोनों आतंकियों के पास से एक एके-47 राइफल, एक एके-56 राइफल, चार एके सीरीज की मैगजीन, आरडीएक्स पाउडर, डेटोनेटर, आईईडी मैकेनिज्म, रिमोट कंट्रोल, लूज वायर, लोहे के पाइप समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि वहीं गिरफ्तार किए गए दो आतंकी सहयोगियों की पहचान वांगीपोरा सुंबल निवासी इमरान मजीद मीर उर्फ जाफर भाई और वहाब र्पे मोहल्ला हाजिन निवासी सुरैया राशिद वानी उर्फ सेंटी के रूप में हुई है। इनके पास से भी दो हथगोले और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि भंडाफोड़ किए गए आतंकवादी मॉड्यूल को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से लश्कर के आतंकवादी कमांडर समामा उर्फ बाबर के द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था। आतंकियों को लोगों के मन में भय पैदा करने के लिए सुरक्षाबलों पर बड़े हमले करने का आदेश दिया गया था।

वहीं आतंकियों को भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान पर आईईडी विस्फोट का भी आदेश दिया गया था। पुलिस ने कहा है कि स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान संचालित आतंकी मॉड्यूल के समय पर भंडाफोड़ और गिरफ्तारी करने की सराहना की है।