31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू कश्मीरः श्रीनगर में एक पाकिस्तानी सहित लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकी ढेर, 5 पुलिसकर्मी घायल

अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने के लिए सीमापार से आंतकियों की साजिशें लगातार जारी है। इस बीच भारतीय सुरक्षाबल लगातार अभियान चलाकर आतंकियों मंसूबों पर पानी फेर रही है। आज श्रीनगर में हुए मुठभेड़ में जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 14 Jun 2022, 11:03 PM IST

baramulla_encounter.jpg

Jammu Kashmir: Two Terrorist Killed 5 Police man Injured in Sri Nagar

जम्मू कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों ने आज लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन के दो आतंकवादियों को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है। मारे गए आतंकवादियों में से एक पाकिस्तान का रहने वाला था। हालांकि इस कार्रवाई में जम्मू कश्मीर पुलिस के पांच जवान भी घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को श्रीनगर जिले के बेमिना इलाके में भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक मुठभेड़ हुई। जिसमें जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया।

कार्रवाई के बारे में पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की आवाजाही के बारे में मिली खुफिया जानकारी के बाद कार्रवाई करते हुए श्रीनगर पुलिस ने जेवीसी बेमिना के पास एक विशेष नाका स्थापित किया था। पुलिस ने बताया कि ये आतंकी पहले सोपोर में एक मुठभेड़ से भाग गए थे, जिसके बाद बेमिना इलाके में लगातार ट्रैक किए जा रहे थे।

नाके पर रुकने का इशारा करते ही शुरू की गोलीबारी-
पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाके पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को पहुंचते ही रुकने को कहा गया लेकिन उन्होंने नाके पर तैनात जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद भारतीय जवानों ने भी फायरिंग का प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया, जिससे एक संक्षिप्त मुठभेड़ हुई। फायरिंग के दौरान पांच पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें आईं और उन्हें चोटों के इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

एक आतंकी पाकिस्तान के फैसलाबाद का रहने वाला-
अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और उनके शव मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए हैं। दोनों मारे गए आतंकवादियों के कब्जे से दस्तावेजों सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। मारे गए आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के फैसलाबाद निवासी अब्दुल्ला गौरी और अनंतनाग निवासी आदिल हुसैन मीर उर्फ सूफियां उर्फ मुसाब के रूप में हुई है।

अमरनाथ यात्रा पर हमले की साजिश हुई नाकाम-
जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि मारा गया आतंकी आदिल हुसैन मीर वर्ष 2018 में बाघा से विजिट वीजा पर पाकिस्तान गया था। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि पाकिस्तान स्थित आतंकी आकाओं ने पहलगाम इलाके के निवासी आदिल हुसैन के साथ लश्कर के दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को अमरनाथ यात्रा पर हमले करने के निर्देश के साथ भेजा था। हालांकि तीनों आतंकवादी अब दो अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए हैं।

मुठभेड़ स्थल से दो एके 47 सहित अन्य हथियार बरामद-
आईजीपी, कश्मीर ने कहा कि यह एक बड़ी सफलता है क्योंकि वे अमरनाथ यात्रा पर हमला करने की योजना बना रहे थे, हालांकि पुलिस द्वारा त्वरित और समय पर कार्रवाई के कारण दोनों आतंकवादियों का सफाया हो गया और इस तरह संभावित बड़े खतरे को टाल दिया गया। घटनास्थल से दो एके-47 राइफल, 10 मैगजीन, 165 जिंदा कारतूस, वाई-एसएमएस डिवाइस, मैट्रिक्स शीट, पाकिस्तानी दवाएं आदि बरामद हुई हैं।