19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे अमेरिकी राजदूत, सीएम उमर अब्दुल्ला ने दौरे से पहले कहा- आंतरिक मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं होगा

Jammu-Kashmir News: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे। इस बीच, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा- आंतरिक मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं होगी, सिर्फ क्षेत्र की स्थिति पर बात होगी।
2 min read
Google source verification
Jammu-Kashmir Issue

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला। (फोटो- ANI)

श्रीनगर में आज एक महत्वपूर्ण मुलाकात की तैयारी चल रही है। वहां भारत में अमेरका के राजदूत और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सर्जियो गोर पहुंच रहे हैं।

हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने साफ कह दिया कि अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ बातचीत में वह कोई आंतरिक मुद्दा नहीं उठाएंगे। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आंतरिक मामलों पर केवल केंद्र सरकार से बात हो सकती है, क्योंकि ऐसे मामले सिर्फ वही सुलझा सकती है।

'बहुत लंबे समय बाद कोई अमेरिकी राजदूत जम्मू-कश्मीर आ रहा'

उमर अब्दुल्ला ने कहा- बहुत लंबे समय बाद कोई अमेरिकी राजदूत जम्मू-कश्मीर आ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें भी किसी अमेरिकी राजदूत से मिलने को काफी साल हो गए हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कहा- राजदूत आएं, हम बैठकर बात करेंगे। लेकिन साथ ही उन्होंने साफ कर दिया कि बातचीत में वह ज्यादा सुनेंगे। उमर ने साफ कहा कि वह सिर्फ राजदूत की बातों को सुनने में दिलचस्पी रखेंगे। उन्होंने कहा कि राजदूत को सुनना ज्यादा जरूरी है।

क्षेत्र की स्थिति पर जरूर चर्चा होगी

उमर अब्दुल्ला ने जोर देकर कहा कि क्षेत्र की स्थिति पर जरूर चर्चा होगी। लेकिन राज्य के अंदरूनी मुद्दे जैसे कानून व्यवस्था, विकास योजनाएं या राजनीतिक मामले अमेरिकी राजदूत के सामने नहीं रखे जाएंगे। उनका तर्क सीधा है। ये विषय दिल्ली के हाथ में हैं। कोई भी राज्य सरकार विदेशी प्रतिनिधि से ऐसे मामलों पर बात करके अपनी सीमा पार नहीं कर सकती।

लंबे अंतराल के बाद मुलाकात का महत्व

यह दौरा सिर्फ औपचारिक नहीं है। कई सालों से अमेरिकी राजदूत का कश्मीर आना दुर्लभ रहा है। ऐसे में स्थानीय लोग और राजनीतिक दल इस मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं।

कुछ लोग सोच रहे हैं कि क्या अमेरिका जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर कोई नई राय रखेगा। लेकिन मुख्यमंत्री ने पहले ही रास्ता बंद कर दिया है। वह सिर्फ सामान्य बातचीत और क्षेत्र की मौजूदा हालात पर चर्चा करेंगे।

बैठक में क्या हो सकती है बातचीत?

इस बैठक में इलाके की सुरक्षा, पर्यटन और आम लोगों की जिंदगी जैसे विषयों पर बात हो सकती है। लेकिन कोई ऐसा मुद्दा नहीं उठाया जाएगा जो केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता हो। श्रीनगर में होने वाली इस मुलाकात को लेकर स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल तैयारियां पूरी कर चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग