19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता होटल अग्निकांड: 80 लोगों का हुआ रेस्क्यू, मंत्री बोले- वरना हो सकती थी 100 मौतें

Kolkata Hotel Fire Latest Update: कोलकाता के एक होटल में बुधवार तड़के भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। करीब 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग तीसरी मंजिल से शुरू हुई और धुएं से कई लोग फंस गए। घटना की जांच जारी है।
2 min read
Google source verification
Kolkata hotel fire third floor

कोलकाता में होटल में लगी आग (Photo-ANI)

Kolkata Hotel Fire: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार को एक होटल में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। पुलिस की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, मृतकों में 2 महिला और एक बच्चा भी शामिल है। घटना के बारे में प्रदेश सरकार में मंत्री कौशिक चौधरी ने कहा कि अभी तक 9 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मंत्री चौधरी ने आगे कहा कि फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद ही आग लगने के मुख्य कारण का पता चल पाएगा। हम लोग तुरंत घटनास्थल पर आ गए और लोगों को बचाया वरना 100 लोगों की मौत हो सकती थी। 

80 लोगों का किया रेस्क्यू

मंत्री ने कहा कि 80 लोगों का रेस्क्यू किया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में जरूर कार्रवाई होगी। होटल का लाइसेंस कहां से मिला, इसकी भी पूरी जांच की जाएगी। 

होटल में तेजी से भरा धुआं- दमकल विभाग

दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने के बाद होटल में धुआं तेजी से भर गया और कई लोग अंदर फंस गए। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, 9 लोगों को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल है। 

तीसरी मंजिल से शुरू हुई आग

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग होटल की तीसरी मंजिल पर लगी थी। आशंका जताई जा रही है कि एयर कंडीशनर में विस्फोट के कारण आग शुरू हुई, हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है और जांच जारी है।

दमकल विभाग को आग की सूचना रात 2:07 बजे मिली। सूचना मिलते ही चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके अलावा आपदा प्रबंधन की टीम ने भी राहत और बचाव अभियान में हिस्सा लिया।

पुलिस ने बताया कि धुएं के कारण दमकलकर्मियों को सीढ़ियों से ऊपर की मंजिलों तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग