नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में मौसम ( Jammu Kashmir Weather Update ) का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। जैसा ही मौसम विभाग पूर्वानुमान लगाया था, घाटी में शनिवार को कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली। बर्फबारी के साथ ही घाटी में पारा भी लुढ़का है। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अंगीठी का इस्तेमाल शुरू कर दिया।