30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू कश्मीरः देर रात कारगिल की मस्जिद में संदिग्ध परिस्थिति में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुई मस्जिद

बीती रात जम्मू कश्मीर के कारगिल में एक मस्जिद में भीषण आग लग गई। इस अगलगी में मस्जिद पूरी तरह से तबाह हो गया। अभी तक आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 17 Nov 2022, 8:42 AM IST

fire_in_mosque.jpg

Jammu: Massive fire gutted a mosque in drass area of Ladakh

बीती रात एक मशहूर मस्जिद में भीषण आग लगी। आग लगने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। लोगों ने आग को बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। अग्निशमन विभाग की सुविधा नहीं मिलने के कारण मस्जिद धू-धू कर जलकर पूरी तरह से तबाह हो गया। मस्जिद में आग कैसे लगा, इसपर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन मस्जिद के राख होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। मामला जम्मू कश्मीर के कारगिल से सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार कारगिल के द्रास में बुधवार देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में एक मस्जिद में भीषण आग लग गई। इस हादसे में मस्जिद पूरी तरह से तबाह हो गई। द्रास की कदीम हनफिया जामिया मस्जिद शरीफ में अचानक आग लगने के बाद स्थानीय निवासी व पुलिस कर्मी आग बुझाने में जुट गए। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक मस्जिद तबाह हो चुकी थी।


मस्जिद में लकड़ी का ज्यादा इस्तेमाल हुआ था। इसलिए आग काफी तेजी से भड़की और जल्द ही नियंत्रण से बाहर हो गई। जब तक की लोग कुछ समझ पाते, कुछ ही देर में पूरी मस्जिद आग की लपटों से घिर चुकी थी। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में जन माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। इसी बीच कारगिल पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से भी लगी हो सकती है।


इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि वहां पर कोई फायर सर्विस स्टेशन न होने के कारण आग पर काबू पाना संभव नहीं हुआ। उनका कहना है कि फायर स्टेशन कारगिल में है। वहां से फायर सर्विस के वाहनों के पहुंचने तक नुकसान हो जाता है। लोगों की मांग है कि लद्दाख प्रशासन द्रास में भी फायर सर्विस स्टेशन बनाने की दिशा में कार्रवाई करे।