जेट एयरवेज के संस्थापक और देश के दिग्गज उद्योगपति नरेश गोयल को सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें मेडिकल आधार पर 2 महीने की अंतरिम जमानत दी है। बता दें कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में और केनरा बैंक द्वारा कर्ज के रूप में जेट एयरवेज को दिए गए 538.62 करोड़ रुपये में धांधली करने के आरोप में गोयल को सितंबर, 2023 में गिरफ्तार किया था। ईडी की ओर से इस मामले में आरोपपत्र दाखिल करने पर गोयल की पत्नी अनीता गोयल को नवंबर, 2023 में गिरफ्तार किया गया था। तब से दोनों जेल में बंद हैं।