31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JK: कठुआ में बाढ़ और लैंडस्लाइड से 8 लोगों की मौत, वैष्णोदेवी यात्रा में हेलीकॉप्टर सर्विस पर लगी रोक

Jammu Kashmir Rain, Flood and Landslide: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के ऊपरी इलाकों में बुधवार को बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। श्री वैष्णोदेवी यात्रा पर भी खराब मौसम की मार पड़ी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 19 Jul 2023, 3:26 PM IST

कठुआ में लैंडस्लाइड से 8 लोगों की मौत, वैष्णोदेवी यात्रा में हेलीकॉप्टर सर्विस पर लगी रोक

कठुआ में लैंडस्लाइड से 8 लोगों की मौत, वैष्णोदेवी यात्रा में हेलीकॉप्टर सर्विस पर लगी रोक

Rain, Flood and Landslide: बीते कुछ दिनों से देश के कई राज्यों में हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त है। मैदानी इलाकों में बाढ़ तो पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड की घटनाएं काफी बढ़ गई है। पहाड़ दरकने से कई रास्ते बंद हो गए हैं। जिससे उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों के कई इलाके कट गए हैं। यहां भारी मुश्किलों के बीच लोग जैसे-तैसे कर अपना जीवन गुजार रहे हैं। इधर बुधवार को लैंडस्लाइड की एक बड़ी घटना जम्मू कश्मीर से सामने आई। जहां बाढ़ और लैंडस्लाइड की चपेट में आकर 8 लोगों की मौत हो गई। लैंडस्लाइड की घटना के बाद मौके पर राहत-बचाव शुरू कर दिया गया है। हालांकि खराब मौसम के कारण राहत-बचाव कार्य में भी परेशानी आ रही है।



नदियों में उफान, बाढ़ का खतरा

कठुआ पुलिस के मुताबिक, यहां बाढ़ और लैंडस्लाइड से कई लोग प्रभावित हुए हैं। लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। फिलहाल, बाढ़ और लैंडस्लाइड से प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। दूसरी ओर बारिश के कारण कठुआ के नदियों में उफान है। कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है।


बसंतर, उज्ज सहित अन्य नदिया खतरे के निशान के पार

कठुआ और सांबा जिलों में नदियां और नाले बाढ़ की चेतावनी स्तर के करीब या उससे ऊपर पहुंच गए हैं। मौसम विभाग ने दोपहर तक और बारिश की भविष्यवाणी की है। एक अधिकारी ने कहा, "कठुआ और सांबा में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। बसंतर और उज्ज समेत सभी नदियां बाढ़ की चेतावनी के निशान को पार कर गई हैं। जबकि जम्मू में तवी, चिनाब और इसकी सहायक नदियों में जलस्तर बाढ़ चेतावनी स्तर के करीब है।


गुजरात में मूसलाधार बारिश, दिल्ली, जम्मू, उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

[typography_font:18pt;" >आज के पत्रिका पोल में लें हिस्सा, दें अपनी राय