5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नदिया रेप-हत्या मामला: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 5 सदस्यीय फैक्ट चेकिंग समिति का किया गठन

नदिया रेप-हत्या मामला: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नदिया रेप व हत्या मामले में पांच सदस्यीय फैक्ट चेकिंग टीम का गठन किए हैं। इस टीम को रेप व हत्या वाले स्थान का दौरा करके अपनी रिपोर्ट सौपने का आदेश दिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 13 Apr 2022, 12:53 PM IST

jp-nadda-forms-5-member-fact-finding-team-for-nadia-rape-murder-case.jpg

नदिया रेप-हत्या मामला: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 5 सदस्यीय फैक्ट चेकिंग समिति का किया गठन

नदिया रेप-हत्या मामला:भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल के नदिया में एक नाबालिग लड़की से रेप व हत्या के मामले में जांच के लिए पांच सदस्यीय फैक्ट चेकिंग टीम का गठन किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया है कि पश्चिम बंगाल राज्य के नादिया जिले के हंसखाली में नाबालिग लड़की से रेप व हत्या मामले में पांच सदस्यीय फैक्ट चेकिंग टीम का गठन किया है। यह समिति वहां का दौरा करके जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट देगी।

इस समिति में लोकसभा सदस्य और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, तमिलनाडु विधानसभा सदस्य और पार्टी महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन, विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यकारी समिति कुशबू सुंदर और पश्चिम बंगाल विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी शामिल हैं।


तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पंचायत नेता के बेट पर है आरोप

नदिया जिले में कथित तौर पर सामूहिक रेप के बाद 14 वर्षीय लड़की की मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार ने इस मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पंचायत नेता के बेटे पर आरोप लगाया है। न्यूज एजेंसी रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।


कैसे पता चलेगा उसका रेप हुआ, क्या वो गर्भवती थी?

सोमवार को बिस्वा बांग्ला मेला प्रांगण के उद्घाटन में संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने शर्मनाक बयान दिया। उन्होंने कहा आपको कैसे पता चलेगा कि उसके साथ बलात्कार किया गया था? पुलिस अभी तक मौत के कारण का पता नहीं लगा पाई है। मैंने उनसे पूछा था। क्या वह गर्भवती थी या उसे कोई बीमारी थी। प्रेम संबंध था या बीमार था? यहां तक कि परिवार को भी पता था कि यह एक प्रेम संबंध है। अगर कोई जोड़ा किसी रिश्ते में है, तो मैं उन्हें कैसे रोक सकती हूं?