7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेपी नड्डा ने लांच किया अपग्रेडेड नमो एप, कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति की बदली संस्कृति

JP Nadda: भाजपा के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने आज अपग्रेडेड नमो एप लांच किया। इस मौके पर उन्होंने सरकार के द्वारा 8 साल में किए गए कामों के बारे में बताया और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति की संस्कृति बदल दी है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 30 May 2022, 5:48 PM IST

JP Nadda launched the upgraded NaMo app, said - Prime Minister Narendra Modi changed the culture of Indian politics

JP Nadda launched the upgraded NaMo app, said - Prime Minister Narendra Modi changed the culture of Indian politics

JP Nadda: मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपग्रेडेड नमो एप लांच किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस एप में सरकार ने 8 सालों में क्या-क्या कार्य किया है उसके बारे में आपको विस्तार से जानने का मौका मिलेगा। इसमें प्ले एंड लर्न और क्वीज़ का भी ऑपशन होगा। वहीं उन्होंने आगे कहा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण सिर्फ शब्द नहीं हैं ये प्रधानमंत्री के कार्य करने का तरीका है। प्रधानमंत्री के कार्यों में हमें इनोवेशन हमेशा दिखाई पड़ता है। इसी इनोवेशन के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नमो ऐप के तहत माइक्रोसाइट पर एक मॉड्यूल खड़ा किया है। जो इंटरेस्टिंग भी है, जिसमें इंटरेक्शन भी होगा और इंफॉर्मेशन एवं इनोवेशन से युक्त हैं।

इसके साथ ही जेपी नड्डा ने कहा प्रधानमंत्री ने भारतीय राजनीति की संस्कृति बदली है, जिससे सरकार के काम करने की शैली भी आज बदल गई है। 2014 से अब तक हमने एक लंबी यात्रा तक की है। आज हम देश में जिम्मेदार सरकार देख रहे हैं जो प्रो-एक्टिव और प्रो-रिस्पोंसिव है।


पहले योजनाएं केवल कागज पर ही बनती थी

जेपी नड्डा ने कहा पहले योजनाएं केवल कागज पर ही बनती थी, लेकिन आज किसी भी योजना की घोषणा से लेकर उसके लागू होने तक लगातार मॉनिटरिंग की जाती है। बदलाव की ये कहानी ही हमारी प्रगति की निशानी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा अंत्योदय को हमने तेजी से आगे बढ़ाया है। राष्ट्र को आगे करके हमारी सभी नीति आगे बढ़ती हैं।


8 साल में बनाए 6.53 लाख प्राथमिक विद्यालय

जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा पिछली सरकार के 70 साल में शिक्षा विभाग ने 6.37 लाख प्राथमिक विद्यालय बनाए, लेकिन मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल में ही 6.53 लाख प्राथमिक विद्यालय बनाए गए।हम यूनिवर्सल एजुकेशन की दृष्टि से हम आगे बढ़ रहे हैं। गरीब कल्याण अन्न योजना की विश्व स्तर पर सराहना हुई है। क्योंकि कोरोना संकट में स्वास्थ्य के समाधान के साथ आर्थिक मामलों को भी किसी देश ने हल किया तो वह भारत है।


हमनें संस्कृति की भी रक्षा की है

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा हमने संस्कृति की भी रक्षा की है। चाहे वो भव्य राम मंदिर का निर्माण हो, काशी हो, महाभारत सर्किट हो, रामायण सर्किट हो, केदारनाथ का पुनरोद्धार हो, सोमनाथ मंदिर का विकाश हो या स्टैच्यू ऑफ यूनिटी हमने आधुनिक समय में भारत के इतिहास की व संस्कृति रक्षा की है।


100 देशों को दी वैक्सीन

कोरोना वैक्सीनेशन पर बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा भारत में अब तक 192 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। इसके साथ ही 100 देशों को 18.5 करोड़ से अधिक वैक्सीन हमने वैक्सीन मैत्री के अंतर्गत पहुंचाया है।