10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘Rahul Gandhi आराजकता फैलाना चाहते हैं’, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को घेरा

JP Nadda: जेपी नड्डा ने राहुल गांधी और विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने जंतर-मंतर मुद्दे पर विपक्ष के दावों पर सवाल उठाए और कहा कि सरकार हर सवाल का जवाब देने को तैयार है। नड्डा ने झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के मुद्दे पर भी राहुल गांधी को घेरा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Aug 10, 2026

JP Nadda

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर लगाए कई आरोप(फोटो-ANI)

JP Nadda On Rahul Gandhi: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सदन की कार्यवाही बाधित करने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष पिछले 15 दिनों से संसद की कार्यवाही प्रभावित कर रहा है और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। नड्डा ने कहा कि विपक्ष जंतर-मंतर से जुड़े मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग कर रहा है और वहां गोली चलने का दावा कर रहा है, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार सदन चलाना चाहती है और हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है।

केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर यह भी आरोप लगाया कि महंगाई और एसआईआर जैसे मुद्दों पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने सदन से दूरी बना ली थी। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की आवाज भी सुननी चाहिए। नड्डा ने कहा कि सरकार संसद में सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष की ओर से लगातार कार्यवाही बाधित की जा रही है। जेपी नड्डा ने यह भी कहा कि राहुल गांधी आराजकता फैलाना चाहते हैं।

जेपी नड्डा ने और क्या कहा?


राहुल गांधी संसद और देश के सामने हर दिन अपना मुद्दा बदल रहे हैं। उनका मकसद बातचीत करना नहीं, बल्कि अराजकता पैदा करना है। संसद सत्र की शुरुआत में उन्होंने नीट पर चर्चा की मांग की। जब हम नीट पर चर्चा के लिए तैयार हुए तो उन्होंने राम मंदिर का मुद्दा उठा दिया। इसके बाद उन्होंने जंतर-मंतर की घटना को लेकर गृह मंत्री से बयान देने की मांग शुरू कर दी। यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि उनकी मंशा सदन को चलने ही नहीं देने की है।

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं, सदन में आएं, हम चर्चा के लिए तैयार हैं और आपको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। भ्रम न फैलाएं। जंतर-मंतर पर कोई गोली नहीं चली है और न ही वहां गोली चलाने का कोई आदेश दिया गया।

झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी को घेरा


जेपी नड्डा ने झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस नेताओं को झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्रों की आवाज सुनाई नहीं दे रही है। नड्डा ने कहा कि उन्हें मिली जानकारी के अनुसार, छात्रों को रोकने के लिए वहां कंटीले तारों की बाड़ तक लगाई गई थी। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस झारखंड सरकार का हिस्सा है, इसलिए उसे वहां छात्रों की मांगों और उनके प्रदर्शन पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ वे देश में छात्रों के मुद्दे उठाने की बात करते हैं, जबकि दूसरी ओर झारखंड में छात्रों की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है।