30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेपी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का पोस्ट- पाकिस्तान जिंदाबाद, अलग देश चाहते हैं इंडियन मुस्लिम, मचा घमासान

जयप्रकाश यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर ने एक विवादित पोस्ट में लिखा- 'पाकिस्तान जिंदाबाद, मैं सरकारों से अपील कर रहा हूं कि इंडियन मुस्लिम पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़ा एक अलग देश चाहते हैं।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 6 Jan 2024, 3:53 PM IST

khurshid_alam111.jpg

जयप्रकाश विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ने सोशल मीडिया पर ऐसा विवादास्पद पोस्ट किया कि जिसे लेकर हर तरफ घमासान मच गया है। इस प्रोफेसर ने पोस्ट में लिखा- मैं दोनों सरकारों से अपील कर रहा हूं कि भारतीय मुसलमान पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़ा एक अलग देश चाहते हैं। देखते ही देखते उनके पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया और इस प्रोफेसर को बर्खास्त करने की मांग उठने लगी। बता दें कि जेपी विश्वविद्यालय के इकाई नारायण कालेज, जो सिवान में है वहां के असिस्टेंट प्रोफेसर खुर्शीद आलम ने अपने फेसबुक एकाउंट पर भारतीय मुस्लिम को लेकर एक विवादित पोस्ट किया है।

पहले लिखा- पाकिस्तान जिंदाबाद

यह पहली बार नहीं है जब खुर्शीद आलम ने इस तरह के विवादास्पद पोस्ट किए हो। इससे पहले भी उन्होंने एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था- 'पाकिस्तान जिंदाबाद, हमें असहमति और आत्मनिर्णय का अधिकार दो, बस इतना ही। उन्होंने यह पोस्ट छत्तीसगढ़ के युवक द्वारा पाकिस्तानी झंडा फहराने के बाद हुई गिरफ्तार के विरोध में किया था।

एबीवीपी ने की कार्रवाई करने की मांग

प्रोफेसर खुर्शीद आलम के विवादास्पद पोस्ट को देखने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई करने की मांग की है। इस बाबत एबीवीपी से जुड़े लोगों ने कुलसचिव प्रो. रणजीत कुमार को पत्र सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि नारायण महाविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर खुर्शीद आलम के फेसबुक अकाउंट से लागतर देश के बांटने और मुस्लिमों के लिए एक और नया देश बनाने वाले राष्ट्रविरोधी पोस्ट किया जाता है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग