भारत के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित ने उनके उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की है। जस्टिस चंद्रचूड़ देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। CJI यूयू ललित इस साल 8 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में जस्टिस चंद्रचूड़ 9 नवंबर, 2022 को दो साल की अवधि के लिए भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे। खास बात यह है कि, यह हाल के दिनों में सीजेआई के लिए सबसे लंबी अवधि में से एक है।