ये है पूरा मामला
कर्नाटक में आई बाढ़ और उससे फसलों को हुए नुकसान को लेकर विधायक चर्चा और बहस की मांग कर रहे थे। कर्नाटक एसेंबली में इसको लेकर हंगामा भी हो रहा था। इस बीच अध्यक्ष ने विधायकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन हंगामा शांत नहीं हुआ। अध्यक्ष ने कहा कि यदि सभी को समय दिया जाएगा तो यह सत्र कैसे चलेगा।
इसके बाद स्पीकर ने हंसते हुए कहा, ‘मैं उस स्थिति में हूं जहां मुझे मजा लेना है और हां, हां करना है। ठीक है, मुझे तो यही महसूस होता है। मुझे स्थिति को नियंत्रित करना छोड़ देना चाहिए और कार्यवाही व्यवस्थित तरीके से चलानी चाहिए। आप लोग चर्चा जारी रखिए।