31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय
बाल-बाल बचे कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता येदियुरप्पा, क्रैश होते-होते बचा हेलीकॉप्टर, सामने आया यह Video
Play video

बाल-बाल बचे कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता येदियुरप्पा, क्रैश होते-होते बचा हेलीकॉप्टर, सामने आया यह Video

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का हेलिकॉप्टर क्रैश होते-होते बचा है। कलबुर्गी में येदियुरप्पा को लेकर लैंड करने जा रहे हेलिकॉप्टर के पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया। दरअसल जिस ग्राउंड पर लैंडिंग होनी थी वहां काफी मात्रा में प्लास्टिक बिखरे हुए थे। अंतिम पलों में पायलट ने खतरे को भांपा और लैंडिंग को टालकर हेलिकॉप्टर को हवा में ही रखा। बीएस येदियुरप्पा का कर्नाटक के कलबुर्गी में एक कार्यक्रम था। यहां पर उनका हेलिकॉप्टर लैंड करने ही वाला था, तभी पायलट ने देखा कि हेलीपैड के पास काफी प्लास्टिक इकट्ठा हैं। इसके बाद पायलट ने लैंडिंग न करने का फैसला लिया। बाद में हेलीपैड साफ कराया गया, फिर पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग की। देंखे वीडियो।
Google source verification