28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनाव : मांड्या और विजयपुरा में कल विपक्षी दलों पर गरजेंगे योगी आदित्यनाथ, जनता से मांगेंगे वोट

Karnataka elections कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कल 26 अप्रैल को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ 26 अप्रैल को कर्नाटक में मांड्या और विजयपुरा में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। योगी बुधवार को सुबह 10.30 बजे मैसूर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 27 Apr 2023, 1:00 PM IST

cm_yogi_1_1.jpg

कर्नाटक चुनाव : मांड्या और विजयपुरा में कल विपक्षी दलों पर गरजेंगे योगी आदित्यनाथ, जनता से मांगेंगे वोट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को वोटिंग पड़ेगी। सभी पार्टियां खासतौर पर भाजपा, कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव को अपनी नाक का सवाल बना लिया है। इसलिए कर्नाटक में चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया गया है। भाजपा के स्टार प्रचारक यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ 26 अप्रैल को कर्नाटक में मांड्या और विजयपुरा में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। योगी बुधवार को सुबह 10.30 बजे मैसूर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से वह मांड्या के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में उनके एक चुनावी रैली का कार्यक्रम है। योगी बुधवार को ही विजयपुरा जिले के बसवनबगेवाड़ी स्थित बसवेश्वर मंदिर जाकर दर्शन करेंगे और इसके बाद दोपहर 3 बजे के लगभग वह बसवनबगेवाड़ी में ही एक अन्य चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

26 अप्रैल, 30 अप्रैल को भी करेंगे चुनाव प्रचार

योगी आदित्यनाथ बुधवार से अपने कर्नाटक चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करने जा रहे हैं। योगी आदित्यनाथ बुधवार को कर्नाटक में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ बुधवार, 26 अप्रैल के अलावा 30 अप्रैल को भी चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक के दौरे पर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - कर्नाटक में CPI और कांग्रेस 7 सीटों पर मिलकर लड़ेंगी चुनाव, 215 सीटों पर CPI देगी बिना शर्त समर्थन

सूची में मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह भी जनता को लुभाएंगे

भाजपा ने कर्नाटक विधान सभा चुनाव प्रचार के लिए जारी अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शामिल किया है। बताया जा रहा है कर्नाटक में उनकी चुनावी रैली करवाने की काफी डिमांड है। स्टार प्रचारकों की सूची में पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह भी जनता को लुभाएंगे।

यह भी पढ़ें - शिवकुमार पर कर्नाटक सीएम बोम्मई का पलटवार, बोले - वह अपनी हार से डरते हैं इसलिए लगा रहे बेबुनियाद आरोप

कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने भी 40 स्टार प्रचारकों की एक लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट पुराने दिग्गज नेताओं की भरमार है। पहले नम्बर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हैं। और कर्नाटक तो उनका गृह प्रदेश है। उसके बाद तो 2,3,4 नम्बर पर गांधी परिवार के सदस्य हैं। जिनमें क्रमश: सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम दर्ज है।

यह भी पढ़ें - कर्नाटक चुनाव : भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, सचिन पायलट और दिग्गी राजा का नाम गुम