कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में 545 पुलिस उप निरीक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा रद्द करने और इसे दोबारा आयोजित करने का फैसला किया है। गृह मंत्री ने कहा, "हमने दिव्या और अर्चना, सद्दाम (ड्राइवर), सुरेश कालिदास (सहायक) और सुनंदा (नौकरानी) को गिरफ्तार किया है। इन सभी को सीआईडी ने पुणे में गिरफ्तार किया था। जांच जारी है और उन्हें कर्नाटक लाया जाएगा।"