6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Odisha Train Accident: इन 10 सवालों के जवाब में छिपी है अब तक की सबसे भीषण रेल हादसे की वजह, जानिए

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में 2 जून शाम को बड़ा रेल हादसा हो गया। जहां पर कोरोमंडल एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं, जिसके जवाब में इसकी वजह छिपी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 3 Jun 2023, 11:41 AM IST

odisha.jpg

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार (2 जून) शाम को बड़ा रेल हादसा हो गया। जहां पर कोरोमंडल एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। खबर लिखे जाने तक इस घटना को 14 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, 240 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, और 900 से अधिक लोग घायल हैं। बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना की जाएजा लेने घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। मृत शरीरों का पुलिस पोस्टमार्टम कर रही है और उनके परिजनों को पहचान पत्र दिखाने पर उनकी बॉडी को अंतिम सरकार के लिए सौंप दे रही है। इन सभी घटनाक्रमों के बीच सवाल यही उठ रहा है की आखिर क्या गलतियां हुई, जो इस भीषण हादसे का कारण बनी।


मालगाड़ी से हुई ट्रेन की टक्कर

रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार (2 जून) शाम हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतर गए और दूसरी पटरी पर जा गिरे। पटरी से उतरे ये डिब्बे 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए और इसके डिब्बे भी पलट गए। अधिकारी ने बताया कि कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद एक मालगाड़ी से टकरा गए, जिससे मालगाड़ी भी दुर्घटना की चपेट में आ गई।जिस वजह से भीषण हादसा हुआ।

बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी

विशेष राहत आयुक्त कार्यालय ने बताया कि बालासोर के कलेक्टर को भी सभी आवश्यक व्यवस्था करने के लिए मौके पर पहुंचने और राज्य स्तर से किसी भी अतिरिक्त मदद की आवश्यकता होने पर एसआरसी को सूचित करने का निर्देश दिया गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अच्छी देखभाल के लिए रेफर किया जाएगा। घटना स्थल पर 15 एंबुलेंस पहुंच गई है। शवों को चिन्हित करके परिजनों को सौंपा जा रहा है।

इन 10 सवालों का जवाब अगर मिले तो एक्सीडेंट की वजह जान पाएंगे

1. क्या पटरियों में पहले से कोई खामी थी ?

2.क्या पटरियों की रूटीन जांच में लापरवाही बरती गई?
3.क्या रेल में कोई क्रैक था या फिश प्लेट ढीली थी?
4.क्या पटरी हो के साथ छेड़छाड़ हुई?
5. क्या तेज रफ्तार की वजह से ट्रेन डिरेल हुई?
6. क्या ट्रेनों में एंटी कॉलिजन सिस्टम लगा था?
7.अगर एंटी कॉलिजन सिस्टम लगा था तो टक्कर कैसे हुई?
8.क्या दुरंतो का ऑटोमैटिक ब्रेकिंग सिस्टम फेल हो गया?
9.GPS Monitoring में ट्रेन एक्सीडेंट का पता क्यों नहीं चला?
10.अगर स्टेशन इतना पास था तो ट्रेनों की रफ्तार इतनी तेज क्यों थी?