2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लेडी ब्लॉगर की हत्या, दो दिन बॉडी के पास बैठा रहा बॉयफ्रेंड

Lady Vlogger Murder: लेडी व्लॉगर माया गोगोई के बॉयफ्रेंड ने 24 नवंबर को ही उसकी हत्या कर दी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anish Shekhar

•

Updated: 27 Nov 2024, 8:05 AM IST

बेंगलूरु के इंदिरा नगर इलाके के एक सर्विस अपार्टमेंट में एक लेडी व्लॉगर की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मृतक व्लॉगर की पहचान माया गोगोई के रूप में हुई है, जो कि असम की रहने वाली थी। वो अपने कथित बॉयफ्रेंड आरव हरनी के साथ 23 नवंबर को सर्विस अपार्टमेंट में रहने के लिए आई थी। मृतक की पहचान माया गोगोई के रूप में हुई है। वो अपने कथित बॉयफ्रेंड हरनी के साथ 23 नवंबर को सर्विस अपार्टमेंट में रहने के लिए आई थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लेडी व्लॉगर माया गोगोई के बॉयफ्रेंड ने 24 नवंबर को ही उसकी हत्या कर दी थी। संदेह है कि इसके बाद वो दो दिन तक शव के पास बैठा रहा। इसके बाद सुबह को कैब करके वो वहां से फरार हो गया। अपार्टमेंट स्टॉफ ने कमरे में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी।

क्या थी योजना?

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या हरनी की योजना शव के टुकड़े-टुकड़े करके कहीं और ठिकाने लगाने की थी, क्योंकि उसने पूरा दिन शव के साथ बिताया था। 23 नवंबर से 26 नवंबर के बीच किसी अन्य व्यक्ति को अपार्टमेंट में प्रवेश करते नहीं देखा गया।

यह घटना बेंगलुरु में इसी तरह के एक भयावह मामले के कुछ ही महीनों बाद हुई है, जहां महालक्ष्मी नाम की एक महिला की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी थी, फिर उसने उसके शरीर के 50 से अधिक टुकड़े किए और उन्हें रेफ्रिजरेटर में रख दिया। उस मामले में आरोपी मुक्तिरंजन रॉय बाद में ओडिशा में मृत पाया गया था। पुलिस मौजूदा मामले की सक्रियता से जांच कर रही है और हरनी की तलाश कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय