30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली AIIMS से आई लालू की तस्वीर, बेटी मीसा भारती ने लिखा- ‘दुआओं में याद रखें’

आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव की सेहत को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल लालू यादव का इलाज दिल्ली स्थिति एम्स में चल रहा है। पटना में उनकी हालात ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स शिफ्ट किया गया है। वहीं लालू यादव की शुक्रवार को ताजा तस्वीरें बेटी मीसा भारती ने साझा की हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 8 Jul 2022, 11:38 AM IST

Lalu Prasad Yadav Health Update From Delhi AIIMS Daughter Misa bharti Share Latest Photos

Lalu Prasad Yadav Health Update From Delhi AIIMS Daughter Misa bharti Share Latest Photos

राष्ट्रीय जनता दल के चीफ और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की सेहत को लेकर बड़ी अपडेट आई है। दरअसल एक दिन पहले ही ये खबरें आ रही थी कि, लालू की सेहत बिगड़ती जा रही है। उनके बेटे और पत्नी राबड़ी ने भी कहा था कि लालू यादव की बॉडी में मूवमेंट नहीं हो रहे हैं। ऐसे में हर किसी की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि एक दिन बाद शुक्रवार को उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती ने अपने ट्विटर हैंडल पर राजद सुप्रीमो की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ ही मीसा ने एक भावुक संदेश भी लिखा है।पटना के एक निजी अस्‍पताल से दिल्‍ली AIIMS में भर्ती कराए गए लालू यादव की तबीयत में सुधार होने लगा है। उनकी सेहत को लेकर बेटी मीसा भारती ने जानकारी दी है।

मीसा भारती ने शुक्रवार सुबह अपने ट्विटर हैंडल से लालू यादव की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में लालू यादव मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। यानी एक दिन पहले जो खबरें आ रही थी कि, उनकी बॉडी मूवमेंट नहीं कर रही है, उस परेशानी से वे उबर चुके हैं।

हालांकि लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने इन तस्वीरों के साथ ही एक भावुक संदेश भी लिखा है। इस संदेश के जरिए उन्होंने पिता की तबीयत को लेकर उठ रही अफवाहों पर ध्यान ना देने की बात की है।

यह भी पढ़ें - Lalu Prasad Yadav को अस्पताल में भर्ती देख भावुक हुईं बेटी रोहिणी, पोस्ट कर लिखा- 'My Backbone Papa'

मीसा भारती का भावुक संदेश
मीसा भारती ने लालू प्रसाद यादव की तस्‍वीर साझा करते हुए लिखा कि, अपने मनोबल और आप सबकी दुआओं की बदौलत लालू यादव की तबीयत अब काफी बेहतर है। कृपया अफवाहों पर ध्यान ना दें। साथ बनाए रखें, दुआओं में @laluprasadrjd जी को याद रखें।

लालू यादव में हर मुसीबत से बाहर निकलने की कलाः मीसा
मीसा भारती ने एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में भी उन्होंने पिता लालू यादव को लेकर भावुक बातें लिखीं। मीसा ने लिखा- ‘आप सब की दुआओं और दिल्‍ली एम्‍स की अच्‍छी चिकित्‍सकीय देख-रेख से लालू प्रसाद यादव की तबीयत में अब काफी सुधार है।

अब आपके लालू प्रसाद यादव बिस्‍तर से उठकर बैठ पा रहे हैं. सहारा लेकर खड़े हो पा रहे हैं. हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला लालू प्रसाद यादव से बेहतर कौन जानता है!’

बता दें कि राजद सुप्रीमो को बेहतर इलाज के लिए पटना से दिल्‍ली एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका अस्‍पताल के कार्डियो डिपार्टमेंट में उपचार हो रहा है।

यह भी पढ़ें - Lalu Prasad Yadav की तबीयत में नहीं हो रहा सुधार, परिवार ने उठाया ये कदम