31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी बैठक में शामिल हुए लालू के दामाद, मंत्री तेज प्रताप के साथ बहन मीसा के पति शैलेश भी अधिकारियों को हरकाते दिखे

मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित किसी सरकारी बैठक में आम तौर पर अधिकारियों के अलावा मंत्री ही बैठा करते हैं। लेकिन बिहार में सरकारी बैठक में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दामाद भी बैठते हैं। जिसकी तस्वीर वायरल होने पर सरकार व मंत्री तेज प्रताप विपक्ष के निशाने पर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 19 Aug 2022, 10:18 AM IST

tej.png

Lalu Yadav's Son-in-law Attends Official Meeting Chaired By Tej Pratap

बिहार की महागठबंधन सरकार रोज नई मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। दागी विधायकों को मंत्री बनाए जाने को लेकर विपक्ष के निशाने पर आई नीतीश-तेजस्वी सरकार अब एक नई वजह को लेकर विवादों में है। दरअसल लालू प्रसाद यादव के दामाद एक सरकारी बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते दिखे। लालू के दामाद के सरकारी बैठक में शामिल होने की तस्वीरें व वीडियो सामने आते ही विपक्षी दल ने सरकार पर निशाना साधा है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने मीटिंग की तस्वीर ट्वीट करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। निखिल आनंद ने तेज प्रताप के एक ट्वीट को कोट किया है। तेज प्रताप के इस ट्वीट में वो विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते नजर आ रहे हैं। इस बैठक में तेज प्रताप यादव के साथ-साथ लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती के पति शैलेश भी नजर आ रहे हैं।


शैलेश की तस्वीर के सामने आने के बाद बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने तेज प्रताप पर तंज करते हुए ट्वीट किया कि बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव को कोई हल्के में ना ले। हमारे भाई शैलेश जी भी साथ बैठे हैं। मेरा दावा है कि राजद के सभी मंत्रियों से शैलेशजी ज्यादा समझदार- ज्ञानी- टैलेंटेड जरूर हैं। शैलेश भाई का आशीर्वाद रहा तो तेज प्रताप सबसे बेस्ट मिनिस्टर साबित होंगे।


मालूम हो कि मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित किसी सरकारी बैठक में आम तौर पर अधिकारियों के अलावा मंत्री ही बैठा करते हैं। इसमें बिना किसी सरकारी पद के किसी अन्य व्यक्ति का शामिल होना गलत माना जाता है। इसके बाद भी लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और राज्यसभा सासंद मीसा भारती के पति शैलेश का मीटिंग में शामिल होना विवादों का कारण बन गया है।

यह भी पढ़ेंः अपहरण के आरोपी हैं बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह, तेजस्वी ने किया बचाव

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय