8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INDIA: मुंबई में नरेंद्र मोदी के नरेटी पर चढ़ने जा रहे हैं हमलोग, लालू यादव का प्रधानमंत्री पर निशाना

Lalu Yadav: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग (विपक्ष) नरेंद्र मोदी की नरेटी (गला) पर चढ़ने जा रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 29 Aug 2023, 4:22 PM IST

 Lalu Yadav said We are going to climb Narendra Modi throat

31 अगस्त से 1 सितंबर तक महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में INDIA गठबंधन के विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है। इससे पहले राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया हैं। उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि वह मुंबई की बैठक में नरेंद्र मोदी की नरेटी (गला) पर चढ़ने जा रहे हैं।

हम लोग नरेंद्र मोदी का नरेटी पकड़े हैं- लालू यादव

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने आज पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हम लोग मुंबई में नरेंद्र मोदी के नरेटी (गला) पर चढ़ने जा रहे हैं। हम लोग उनका नरेटी पकड़े हुए है। मोदी को हटाना है।


31 अगस्त और 1 सितंबर को INDIA गुट की बैठक

बता दें कि विपक्ष के द्वारा बनाए गए INDIA गठबंधन की अब तक दो बैठकें हो चुकी है। पहली बैठक बिहार की राजधानी पटना में 21 जून, दूसरी बैठक 18 जुलाई को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुई थी। वहीं, अब तीसरी बैठक 31 अगस्त से 1 सितंबर तक मुंबई में होने वाली है। ऐसे में माना जा रहा है कि मुंबई बैठक में सीटों के बंटवारे को लेकर फैसला हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Pakistan: इस्लामाबाद हाईकोर्ट से इमरान खां को बड़ी राहत- कोर्ट ने रिहा करने का दिया आदेश